दुबई भाग चुका है आरोपी
पुलिस के अनुसार, सैफी उर्फ अब्बास के खिलाफ दिसंबर 2022 में बैंक मोड़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही सैफी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और लगातार फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफी अपने कुख्यात सहयोगी प्रिंस खान के साथ दुबई भाग गया है, जहां से वह अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पुलिस तब से सैफी की तलाश कर रही है और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कोर्ट के आदेश पर यह कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।
ताला तोड़कर जब्त किए सामान
कुर्की जब्ती की यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट सावना मिंज की उपस्थिति में की गई, जिसमें बैंकमोड़ थाना के दर्जनों पुलिस जवान शामिल थे। चूंकी आरोपी का आवास बंद था, इसलिए मजिस्ट्रेट के समक्ष कानूनी प्रक्रिया के तहत घर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया और कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घर के अंदर से पलंग, चौकी, टिन का बक्सा, अटैची, बच्चे की साइकिल और अन्य घरेलू सामानों को जब्त कर लिया। जब्त सामानों को पुलिस वाहनों में लादकर अपने साथ थाने ले गई।
पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के तौर
पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सैफी को पकड़ने के लिए पुलिस कानूनी और तकनीकी माध्यमों से प्रयास कर रही है।