Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Saraikela News: राजनगर के खैरबानी में बने एकलव्य मॉडल स्कूल का PM मोदी ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

Saraikela: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के खैरबानी ग्राम में निर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई, जहां उन्हें गुलदस्ता एवं अंग–वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद जोबा मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि एकलव्य मॉडल स्कूल आदिवासी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा और इससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी।

इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा काफी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला, क्योंकि जल्द ही उन्हें अपने ही क्षेत्र में एक सुसज्जित एवं उच्च स्तरीय आवासीय विद्यालय की सुविधा मिलने वाली है।

कुल मिलाकर यह शिलान्यास समारोह पूरे क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मानी जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !