Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उनके साहस और देश के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण करने का है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत पूरे राष्ट्र को स्वाभिमान

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत पूरे राष्ट्र को स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देती है, वहीं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान देश की विविधता को और मजबूत करती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग एक्स 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग एक्स पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान को याद कर रहा है. विदेशी शासन के अत्याचारों के खिलाफ उनका संघर्ष आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है. प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड की प्रगति और समृद्धि की कामना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !