Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Kandra Main Road Truck Fire: कांड्रा मेन रोड पर धू-धू कर जलने लगा ट्रक, स्थानीय लोगों और होटल संचालक की सूझबूझ से आग पर पाया काबू

Kandra: शनिवार देर शाम कांड्रा मेन रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब चलती सड़क पर एक ट्रक (सीजी 04 पीजे 8886) आग की चपेट में आ गया। ट्रक के सेल्फ से अचानक धुआं निकलते देख कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने तुरंत ट्रक चालक को इस खतरे से आगाह

राहगीरों ने तुरंत ट्रक चालक को इस खतरे से आगाह किया। चालक ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को बीच सड़क पर रोक दिया और तुरंत नीचे उतर आया। इसी दौरान, पास ही स्थित एक होटल संचालक ने मानवीयता का परिचय देते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना समय गंवाए पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए आगे आए

स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए आगे आए और उनकी तत्परता और संयुक्त प्रयास से आग को ट्रक में फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कुछ ही पल की देरी होती, तो पूरा ट्रक जलकर खाक हो सकता था और यह एक गंभीर हादसा बन सकता था।

घटना के कारण कांड्रा मेन रोड पर अचानक ट्रक रुकने से वाहनों की एक लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात सुचारु करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और ट्रक को सड़क से हटवाकर जाम को खुलवाया।

इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की

इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की समय पर सतर्कता और आग बुझाने में होटल संचालक द्वारा दिखाई गई त्वरित मदद की सराहना की। उनकी बहादुरी और तत्परता की वजह से एक बड़ा नुकसान होने से टल गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !