Adityapur: आदित्यपुर 2 रोड न. 32 स्थित कार्यलय में अधिवक्ता संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी में मुख्य संरक्षक: ओम प्रकाश,
संरक्षक मंडली: रंजना मिश्रा, सुनील कुमार स्वाई, अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार वर्मा, देवाशीष कुंडू, राजेश बिहारी सहाय, राजेश कुमार ठाकुर, आलोक कुमार चटर्जी,
अध्यक्ष: दीपेंद्र नाथ ओझा, उपाध्यक्ष: मनोज कुमार दुबे, सुमन कुमार विश्वकर्मा, निशांत कुमार, सचिव: रवि शंकर पासवान, उप सचिव: मनोज कुमार, डी. एन शर्मा, आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष: गौरव कुमार,सह कोषाध्यक्ष: संजीव कुमार झा, प्रेस प्रवक्ता: महेश ठाकुर, सपन कुमार मंडल
कार्यकारी सदस्य: अमूल्य प्रधान, मनोज कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, जगन्नाथ आचार्य, सुमित गोराई, शेफाली मंडल, ऋषि राज, पार्वती तिवारी शामिल हैं ।
बैठक में पिछले कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की गई और अधिवक्ता हित में किए गए प्रयासों की चर्चा हुई। साथ ही, SEHIS पोर्टल के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताई गई, जिससे झारखंड के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा।
अधिवक्ता दिवस 3 दिसंबर को कार्यालय में भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मनाया जाएगा। बैठक में अजय कुमार सिंह, दिवेश कुमार, ए प्रधान, आलोक कुमार सहित तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ता शामिल हुए। नई कमेटी की पहली बैठक आगामी नवंबर को कार्यालय में होगी।