Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela News: राजनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ के राजनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कांड संख्या 98/2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की गई विदेशी शराब की एक पूरी पेटी जब्त की है।

सरायकेला निवासी ब्रजेश कुमार सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष कुमार श्रीवास्तव (33 वर्ष), पिता महेंद्र श्रीवास्तव, निवासी दाईगुट्टू मानगो, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सिग्नेचर ब्रांड की 375 ml की 24 बोतलें बरामद हुई हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹15,500 है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, एएसआई खुशाल कुमार, एएसआई विवेकानंद प्रसाद और राजनगर थाना पुलिस बल शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !