Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Ranchi : न्यायिक अधिकारी की मानहानि के मामले में पत्रकार को मिली जमानत, 2020 से चल रहा था विवाद

Ranchi : न्यायिक अधिकारी से जुड़े मानहानि के एक मामले में पत्रकार को अंततः जमानत मिल गई है। इससे पहले इसी प्रकरण में तीन अन्य अभियुक्तों को भी जमानत मिल चुकी है। यह मामला गिरिडीह जिले के तत्कालीन सब-जज चतुर्थ मोहम्मद नईम अंसारी से संबंधित है, जिन्होंने गलत समाचार प्रकाशित किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।


घटना जुलाई 2020 की है, जब सब-जज मोहम्मद नईम अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज कर कहा था कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके बारे में गलत और भ्रामक खबरें प्रकाशित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसी आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 385, 500, 501, 502/23 के तहत मामला दर्ज किया था।


प्राथमिकी की जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को सही पाया और अगस्त 2023 में अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद अदालत ने सितंबर 2023 में संज्ञान लेते हुए सभी अभियुक्तों को समन जारी किया। हालांकि, पत्रकार अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते न्यायालय ने पहले जमानती वारंट और बाद में गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पत्रकार ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत की अर्जी दाखिल की। न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका श्रीवास्तव ने तर्क सुनने के बाद जमानत याचिका स्वीकार कर पत्रकार को जमानत प्रदान कर दी।

मामले की अगली सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !