Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर गोराई (तेली) कुलु समाज का चौथा रक्तदान शिविर आयोजित, 125 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur: जमशेदपुर गोराई (तेली) कुलु समाज द्वारा आज जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तेली कुलु समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मालती गोराई ने बताया कि समाज द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता की आवश्यकता होती है, किन्तु इस समय समाज को किसी प्रकार की सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही है। वर्तमान में समाज के सभी सदस्य आपस में मिलकर ही चंदा एकत्रित करके अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।



मालती गोराई ने सरकार से आग्रह किया कि समाज के लिए एक समुदाय भवन का निर्माण कराया जाए तथा आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।

समाज की समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से भी मुलाकात की है। विधायक ने समाज को शीघ्र ही सकारात्मक पहल करने तथा सरकार के समक्ष उनकी मांगें रखने का आश्वासन दिया।



पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक रक्त संग्रह किया गया है और अब तक 125 यूनिट रक्त एकत्रित किए जा चुके हैं।

आज आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे, जिनमें समाज के चेयरमैन दयाल गोराई, महासचिव गणेश गोराई, अध्यक्ष करण गोराई, कोषाध्यक्ष राजू गोराई, मीडिया प्रभारी मालती गोराई सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !