Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Ramgarh News: रामगढ़ में हाथियों का उत्पात, महिला को कुचलकर मारा, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Ramgarh: रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र के खरकंडा गांव में बीती देर रात हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। इस दौरान हाथियों ने 45 वर्षीय सांझो देवी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बोकारो जिले से सटे खरकंडा गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने कई घरों को नुकसान पहुँचाया और खाद्यान्न खा लिया। 


हाथियों के अचानक हमले से ग्रामीण दहशत

हाथियों के अचानक हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक हाथियों ने कई घरों में तोड़फोड़ कर दी थी। 

आज, यानी सोमवार को, गुस्साए ग्रामीणों ने उचित

आज, यानी सोमवार को, गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर लालपनिया रोड जाम कर दिया। वे मांग कर रहे हैं कि मृतका के परिवार और हाथियों के हमले में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !