Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Operation Sindoor : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस का रिएक्शन

Meta Description

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को कहा कि उन्हें भारत के सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर पोस्ट पर एयर स्ट्राइक के बाद रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. जय हिंद!” कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.

हम सशस्त्र बलों के दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं. पहलगाम हमले के बाद से कांग्रेस स्पष्ट रूप से सशस्त्र बलों के साथ है, सरकार सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत की यह अडिग नीति होनी चाहिए कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवाद के सभी स्रोतों का पूरी तरह से सफाया किया जाए, और यह नीति हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से प्रेरित होनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “यह समय एकता और एकजुटता का है. 22 अप्रैल की रात से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में राष्ट्र की कार्रवाई को लेकर सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा. कांग्रेस पार्टी हमारे सशस्त्र बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये. इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !