Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Jamshedpur News: टेल्को चिड़िया पार्क विवाद में नया मोड़, रिया कुमारी ने बताया पूरा मामला, जाने!

Jamshedpur: टेल्को चिड़िया पार्क के पास हुए चापड़ मामले में एक नया मोड सामने आया है। जहां टेल्को कॉलोनी चिड़िया पार्क के पास की निवासी रिया कुमारी ने आरोप लगाया है कि सोमवार शाम लगभग 4:45 बजे क्षेत्र में उनके परिवार पर पड़ोस के लोगों द्वारा गंभीर हमला किया गया.

पीड़िता के अनुसार, उनके पड़ोसी अनिकेत सिंह राजपूत शराब के नशे में उनके भाई को गाली दे रहा था. इसी दौरान उसकी बहन नंदिनी सिंह कथित रूप से शराब की बोतल लेकर रिया के घर के बाहर पहुंची और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. आरोप है कि जब रिया और उनकी मां घर से बाहर निकलीं, तो नंदिनी ने रिया के बाल पकड़ लिए.

रिया का कहना है कि थोड़ी देर बाद नंदिनी की मां शोभा देवी भी लाठी लेकर वहां पहुंची और पीछे से अनिकेत सिंह अपने भाई के साथ कथित तौर पर तलवार, चापाड़, चाकू लेकर आया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरे परिवार ने मिलकर उन से मारपीट की.

रिया ने बताया कि झगड़े के दौरान नंदिनी ने शराब की बोतल उनके सिर पर दे मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ीं और उनका कपड़ा भी फाड़ दिया गया. पड़ोसी के हमले से रिया की मां, भाई और दादी भी घायल हो गए. घटना के दौरान पत्थरबाजी भी की गई, जिससे एक पड़ोसी की कार को नुकसान पहुंचने का आरोप है.

घटना के बाद रिया टेल्को थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनके अनुसार लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद रिया को गंभीर हालत में MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर में टांके लगे हैं.

रिया ने बताया कि अनिकेत सिंह पहले भी उनके भाई को धमकियां देता रहता था और एक साल पहले भी उसके परिवार पर 10 लड़कों को बुलाकर पत्थरबाजी करने का आरोप है, जिसके बाद मामले का समझौता कर लिया गया था.

नंदिनी द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को रिया ने सिरे से खारिज किया है. उनका दावा है कि क्षेत्र में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से पूछताछ करने पर यह साफ होगा कि उनका भाई कभी किसी लड़की से छेड़छाड़ नहीं करता. रिया ने यह भी कहा कि इलाके में कई लोग अनिकेत व उसके परिवार के विवादित व्यवहार से परेशान हैं और उसका पुराना रिकॉर्ड भी जांचा जाना चाहिए.

रिया कुमारी ने प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !