Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Adityapur Threat To Journalist : पत्रकार को मिली धमकी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा हमलावर, देखें VIDEO

Adityapur : आदित्यपुर थाना के रोड नंबर 13 उड़िया बस्ती में एक पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह प्रदीप उर्फ गुंडा नामक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर पत्रकार शुभाशीष मुखर्जी के घर पहुंचा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी उन्हें असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्टिंग करने पर धमकी मिल चुकी है। उन्होंने आदित्यपुर थाना में कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है।


मुखर्जी का आरोप है कि प्रदीप उर्फ गुंडा अक्सर नशे की हालत में देखा जाता है और विरोध करने पर धमकी देता है। बस्ती में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे स्वतंत्र पत्रकारिता पर भी असर पड़ रहा है। इससे पहले भी बस्ती के असामाजिक तत्वों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर उन्हें निशाने पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !