Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Saraikela News: सरायकेला में पीसीसी सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के रापचा गांव में बन रही पीसीसी सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

ग्राम प्रधान बसंत टुडू ने बताया कि पहले से बनी पीसीसी सड़क के ऊपर दोबारा नया पीसीसी लेयर बिछाया जा रहा है, लेकिन इसमें मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री निम्न स्तर की है, जिससे जल्द ही सड़क खराब होने की संभावना है। पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहरलाल माहली ने भी निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए बताया कि वे इस मामले में उपायुक्त को लिखित शिकायत देंगे। 

उन्होंने कहा कि “नई पीसीसी सड़क छह महीना भी नहीं टिक पाएगी। इतना खराब निर्माण पहले कभी नहीं देखा गया है। यहां जो कार्य हो रहा है इसका साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया जिससे ग्रामीणों को पता चल सके कि कितनी लागत से यह सड़क बन रहा है” साथ ही उनका कहना है कि बने हुए पीसीसी सड़क पर जल छिड़काव भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, जो सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर असर डालता है। 

ग्रामीणों ने विभाग से जांच कर घटिया निर्माण रोकने और गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !