Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Saraikela News: सरायकेला में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार, मंगलवार को परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा ने कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

इस अभियान में छात्राओं और महिलाओं को महिला अपराध रोकथाम और सुरक्षा उपाय, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति और अफीम/गांजा की खेती रोकथाम, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह रोकथाम, और महिलाओं के अधिकार व कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं और अन्य उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !