Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल चरम पर है। बीते मंगलवार की रात आदित्यपुर थाना के ठीक पीछे आस्था फ्लैट के समीप रेलवे यार्ड से रेलवे का सामान खुले आम चोरों ने चोरी कर ली है। इस चोरी की घटना में आस्था फ्लैट के सिक्योरिटी गार्ड की भी सहभागिता संदिग्ध बताई जा रही है।
चोरी की घटना की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 8:00 बजे करीब आस्था फ्लैट के ठीक बगल से चोरों का गिरोह द्वारा रेलवे का बाउंड्री वॉल पर चढ़कर रेलवे का कीमती सामान निकालकर उड़ा लिया गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के सभी जगह की pजांच करने लगे। आरपीएफ पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चोर चोरी का सामान लेकर भाग निकले।
सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका संदिग्ध
चोरी करने के दौरान आस्था फ्लैट के सिक्योरिटी गार्ड भी वहीं मौजूद थे। जिसकी देखरेख में यह वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, जिसकी वीडियो फूटेज कमरे में कैद हो गई है। आस्था फ्लैट के निवासी ने बताया कि दो दिन पूर्व से यह घटना लगातार घट रही है। जिसके लिए सिक्योरिटी गार्ड को इसकी सूचना स्थानीय थाना और आरपीएफ पुलिस को भी देने को कहा गया था लेकिन उन्होंने नहीं दिया।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है यह साबित हो रहा है कि आदित्यपुर में पुलिस कितनी सक्रिय है। पुलिस रोकने में कितनी सक्षम है। आदित्यपुर में चोरी की घटना का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई घरों में और कई जगह में चोरी हो चुकी है जहां पुलिस इस घटना को रोकने में असफल नजर आ रही है।