Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Deoghar News: देवघर के सूरज केशरी ने जीता अल्माटी कप 2025 में स्वर्ण, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Deoghar: झारखंड के देवघर जिले के उभरते जिमनास्ट सूरज कुमार केशरी ने कज़ाख़िस्तान के अल्माटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप अल्माटी कप 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है।


बुधवार को देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सूरज कुमार केशरी को उनके


बुधवार को देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सूरज कुमार केशरी को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि 6 से 10 नवंबर तक कज़ाख़िस्तान के अल्माटी में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के जिमनास्टों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

उन्होंने विशेष रूप से सूरज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने

उन्होंने विशेष रूप से सूरज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतरीन तालमेल और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच कठिन मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देवघर जिले का परचम लहराया।इस सम्मान समारोह के दौरान जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। सूरज की इस उपलब्धि ने न केवल देवघर, बल्कि पूरे झारखंड को गर्व महसूस कराया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !