Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Adityapur News: आदित्यपुर से 31वें जन्मदिन पर सुमित शर्मा करेंगे 200 हेलमेट का निशुल्क वितरण, सड़क सुरक्षा जागरूकता को देंगे बढ़ावा

Adityapur: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित शर्मा फर्नीचर में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुमित शर्मा एवं सुमित श्रीवास्तव ने 200 पीस निशुल्क हेलमेट वितरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क हेलमेट वितरण का आयोजन 20 नवंबर को सुबह 11:15 बजे मानगो चौक में किया गया हैं। 

यह एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सुमित शर्मा के 31वें जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और लोगों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना है। हेलमेट का वितरण जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी नीरज के हाथों किया जाएगा।

हेलमेट प्राप्त करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं:

हेलमेट केवल इच्छुक व्यक्तियों को ही दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पहले शर्मा फर्नीचर की ब्रांच से टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
जिनके पास टोकन होगा, हेलमेट वही लोग प्राप्त कर सकेंगे। 

सुमित शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि जो लोग वास्तव में हेलमेट लेना चाहते हैं, वे समय पर मांगो चौक पहुँचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएँ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !