Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jamshedpur News: राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड का प्रतिनिधि मंडल

जमशेदपुर: आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल, जमशेदपुर (झारखंड) का एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से मिला। राज्यपाल जी के जमशेदपुर आगमन पर प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मंडल का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुलाक़ात के दौरान व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी गई।

संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि संगठन में नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और महिलाओं की सक्रिय भूमिका बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया तथा इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। वहीं उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं व सुविधाओं को और तेज़ी से लागू कराने की मांग रखी।

प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित प्रमुख सदस्य 

प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, गौतम आखुली तथा अन्य सदस्य।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !