Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Sidhgora Market Fire: सिदगोड़ा बाजार में देर रात भीषण अग्निकांड, 6 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sidhgora: जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा बाजार मे देर रात आग लग गईं, इस आगलगी मे 6 दुकाने जल कर पूरी तरह राख़ हो गईं, जिसमे लाखों का नुकसान हो गया है, रात का समय होने के कारन बाजार की सभी दुकानदार अपने अपने दुकान को बंद कर अपने घर चल गए थे, तब अचानक दुकानों मे आग लग गईं, ज़ब तक जानकारी होती तब तक दुकाने पूरी तरह से जल चुकी थी।


 लोगों ने अग्नि समन विभाग को फ़ोन कर जानकारी दी


 लोगों ने अग्नि समन विभाग को फ़ोन कर जानकारी दी, चार अग्नि समन की गाड़ियां मौक़े पर पहुंची तब जा कर आग पर काबू पाया गया, सुबह सभी दुकानदार पहुंचे और अग्नि समन विभाग पर देर से आने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि समय पर अग्नि समन विभाग की गाड़ी पहुँचती तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था।

मगर अग्नि समन विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची 

मगर अग्नि समन विभाग की गाड़ियां देर से पहुंची जिसके कारण एक एक कर 6 दुकाने जल कर पूरी तरह राख़ हो गईं, फिलहाल दुकानदारों का यह भी आरोप है कि कुछ आसमाजिक तत्व ने दुकानों मे आग लगाया होगा, फिलहाल पुलिस आग कैसे लगी इसकी छानबीन मे जुट गईं है, देखना यह है कि आग कैसे लगी छानबीन के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !