Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Giridih News: भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Giridih: जमुआ प्रखंड के पोबी गांव में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पोबी निवासी रोहित तुरी, पिता–बालेश्वर तुरी, और चंदन तुरी, पिता–दिनेश तुरी, के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से जमुआ गए थे और देर रात

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से जमुआ गए थे और देर रात बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पोबी मोड़ से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों युवक करीब 30 फीट दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जमुआ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !