Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Jamshedpur Kaboom Season 2: नवीन कला केंद्र का "काबूम धूम मचाले सीज़न 2": 10 मई को जमशेदपुर में ऑडिशन, विजेताओं को मिलेंगे 1.50 लाख रुपए

Meta Description

Jamshedpur: नवीन कला केंद्र की ओर से आयोजित काबूम धूम मचाले सीज़न 2 प्रतियोगिता का ऑडिशन 10 मई को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डांस, सिंगिंग और ड्राइंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

 
केंद्र की निदेशक मोनिका घोष ने बताया कि यह प्रतियोगिता जमशेदपुर के अलावा रांची और ओडिशा में भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
 
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल जून के अंत में और फाइनल जुलाई में होगा, जिसमें मुंबई से एक सेलेब्रिटी डांसिंग आइकन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। विजेताओं को कुल 1,50,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जिसे विभिन्न कैटेगरी के अनुसार बांटा जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष श्रेणी भी निर्धारित की गई है।
 
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 जून से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं, जो नवीन कला केंद्र की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
 
संपर्क करें: 9142586872, 8877113623
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !