Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में फायरिंग कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur Crime News: परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह में फायरिंग प्रकरण में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपी अब भी फरार है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

घटना 14 नवंबर 2025 की है, जब जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान हीना ने अपने कथित बॉयफ्रेंड लेधा के साथियों को बुला लिया. इसके बाद किताडीह गाड़ीवान पट्टी में जावेद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई.

फायरिंग की जांच के दौरान पुलिस को लगातार आरोपियों की लोकेशन के बारे में इनपुट मिल रहे थे. गुरूवार को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल बिट्टू, शाहबाज उर्फ भोंदु और राहुल कुमार अपने अन्य साथियों के साथ खासमहल स्थित मुरूम मैदान में छिपा हैं और हीना के कहने पर जावेद की हत्या की नई योजना बना रहे हैं. इसके बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

छापामारी दल ने सशस्त्र बलों के सहयोग से मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को दबोच लिया. अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे.

गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और मोबाइल बरामद किए गए. मो शाहबाज उर्फ भोंदु से एक सिल्वर पिस्टल और मैगजीन मिली. वहीं बिट्टू शर्मा से एक काला रिवॉल्वर, मैगजीन और एक ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ और राहुल कुमार से नरजो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया.

मामला एक घरेलू विवाद से शुरू होकर गंभीर आपराधिक रूप ले चुका था. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित दूसरी वारदात को टाल दिया. हालांकि फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी अभी भी चुनौती बनी हुई है. यह घटना बताती है कि निजी विवाद कैसे अपराधियों की मदद से बड़े अपराध में बदल सकता है और समय पर पुलिस कार्रवाई ऐसी वारदातों को रोकने में कितनी महत्वपूर्ण होती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !