Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Chandil: हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी कपूर बागी को दी अंतिम विदाई, चाकुलिया में हुआ अंतिम संस्कार

हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल

Chandil: झारखंड आंदोलन के प्रमुख सिपाही और विस्थापित मुक्ति वाहिनी के संयोजक कपूर बागी उर्फ कपूर टुडू के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं चांडिल प्रखंड के दलमा तराई क्षेत्र स्थित चाकुलिया गांव पहुंचे और आंदोलनकारी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 
मुख्यमंत्री ने कपूर बागी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी कपूर बागी के अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई दी।
दिवंगत कपूर बागी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के भांजे और मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। बावजूद इसके, उन्होंने हमेशा खुद को पारिवारिक राजनीतिक प्रभाव से दूर रख सादगीपूर्ण जीवन जिया। वे लगातार आदिवासियों, विस्थापितों और गरीबों के हक की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।
 
कपूर बागी की मौत से उनके परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। इससे पहले वर्ष 2022 में उनके छोटे भाई किशोर टुडू और आठ महीने पहले सबसे छोटे भाई अनूप टुडू का निधन किडनी फेल्योर के कारण हो चुका है। तीनों भाइयों की एक जैसी बीमारी से मृत्यु ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !