Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Jamshedpur Second Firing : टाटा हाईवे होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज के विवाद में संचालक पर चली गोलियां, पुलिस छानबीन में जुटी

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर शाम करीब 9 बजे सनसनीखेज़ वारदात हुई, जब 10 से 15 की संख्या में पहुंचे युवकों ने होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा तफरी मच गई।


होटल संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व इन ही युवकों का किसी अन्य समूह के साथ विवाद हुआ था। उस घटना की सीसीटीवी फुटेज की मांग को लेकर ये युवक गुरुवार शाम होटल पहुंचे थे।


रंजीत के अनुसार, फुटेज देने से इनकार करने पर युवकों ने पहले उन पर हमला किया और फिर कई राउंड गोलियां चला दीं।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल से सीसीटीवी फुटेज, खोखे और अन्य सबूतों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !