Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Jharkhand News झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया

Meta Description

 Jharkhand: भारत-पाक तनाव के मद्देनजर झारखंड में भी अलर्ट (Alert in Jharkhand) है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। आम लोगों में आपसी भाईचारा बनी रहे, सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़े, इसपर नजर रखने को कहा गया है।

 
पुलिस सभी समुदाय के लोगों के संपर्क में रहे। आपसी सद्भाव कायम करने की दिशा में ठोस पहल करें। देश के हालात व सैन्य गतिविधियों पर भी राज्य पुलिस को नजर रखने और उस अनुरूप जिलों में शांति व्यवस्था कायम करने की दिशा में पहल करने के लिए कहा गया है।
 
राज्य में पूर्व में बड़ी संख्या में आतंकी व आतंकियों के सहयोगी पकड़े जा चुके हैं। भारत ने जिन आतंकी संगठनों के ठिकानों को ध्वस्त किया है, उन आतंकी संगठनों के दर्जनभर से अधिक सहयोगी पूर्व में झारखंड से भी पकड़े जा चुके हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !