Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Bihar VIP Leader Murder: VIP नेता की हत्या, सुबह-सुबह गोली मारकर भागे बदमाश, मच गया हंड़कप

Bihar: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां वीआईपी पार्टी के नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह घर के दरवाजे पर ही उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. 
 
बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने

 बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है. पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो दरपा थाना इलाके में वीआईपी पार्टी के रक्सौल संगठन जिला प्रभारी कामेश्वर सहनी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. कामेश्वर सहनी अपने दरवाजे के पास हाथ धो रहे थे, इसी बीच दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें कामेश्वर सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

रक्सौल में शुक्रवार की सुबह तब सनसनी फैल गई जब वीआईपी (Vikassheel Insaan Party) से जुड़े स्थानीय नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उनके घर के दरवाजे पर ही हुई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. इलाके में अचानक चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

परिवार में मच गया कोहराम

कामेश्वर सहनी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं. इसके बावजूद वे सक्रिय रूप से वीआईपी पार्टी से जुड़े थे और रक्सौल संगठन जिला के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे थे. हाल के दिनों में वे पार्टी गतिविधियों में भी सक्रिय थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक के रिश्तेदार राजेश कुमार ने बताया कि “मेरे मामा की हत्या कर दी गई है. 

घर के दरवाजे पर ही अपराधियों ने अचानक गोली चला दी. हम लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश भाग निकले. पुलिस जांच में लगी है.” उन्होंने आशंका जताई कि हत्या के पीछे किसी पुराने विवाद की भूमिका हो सकती है, हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !