Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Railway Updates: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनें की रद्द और समय में किया बदलाव

रेलवे ने बताया है कि कई मार्गों पर निर्माण और तकनीकी काम जारी है. जिस वजह से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है. रांची रेल मंडल ने यात्रियों को पहले ही यह जानकारी दे दी है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.


हटिया–एरणाकुलम एक्सप्रेस का समय बदला गया है.

दक्षिण मध्य रेलवे के नर्सिपटनम रोड और गुल्लिपाडु स्टेशनों के बीच पुल निर्माण का काम चल रहा है. जिस कारण कई ट्रेनों का टाइम बदला गया है. इसी कड़ी में  हटिया–एरणाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22837) 24 नवंबर को हटिया से 2 घंटे 40 मिनट देरी से चलेगी.

धनबाद–अल्लाप्पुझा एक्सप्रेस भी देरी से चलेगी.

 
धनबाद–अल्लाप्पुझा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351) 24 नवंबर को अपने तय समय से 3 घंटे देर से धनबाद स्टेशन से प्रस्थान करेगी.

आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

पूर्व मध्य रेलवे के कोडरमा–हजारीबाग रेलखंड में नए स्टेशन कथीतिया को शुरू किए जाने का काम जारी है. इसके कारण रांची रेल मंडल की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को कुछ तारीखों पर रद्द किया गया है.

आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13513) : 22, 23 और 24 नवंबर को रद्द रहेगी.

हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13514) : 22, 23 और 24 नवंबर को नहीं चलेगी.

यात्रियों से अपील है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के समय की जांच अवश्य करें, ताकि किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !