Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

MLA Somesh Soren: घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने ली शपथ, पिता रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Ghatshila: घाटशिला से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने आज विधायक पद की शपथ ले ली है. बता दें कि सोमेश सोरेन दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे हैं. विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो की उपस्थिति में उन्हें विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई.

सोमेश सोरेन हाल ही में हुए उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत के साथ विजयी हुए थे. उनकी जीत के साथ यह सीट एक बार फिर सोरेन परिवार के खाते में लौट आई है. शपथ ग्रहण के बाद सोमेश ने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे. बताते चलें कि इस साल अगस्त माह में रामदास सोरेन का निधन हुआ था.

उनके निधन के बाद घाटशिला की सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर हुए उपचुनाव में सोमेश सोरेन को भारी बहुमत से जीत मिली है. रामदास सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग संभाल रहे थे और उनके निधन के बाद यह प्रभार मुख्यमंत्री के पास है.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले ही सोमेश सोरेन को मंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी थी. पार्टी की अंदरूनी बैठकों में यह तर्क दिया गया कि हाजी हुसैन अंसारी और जगन्नाथ महतो की मौत के बाद जिस तरह उनके परिजनों को मंत्री बनाया गया, उसी तरह सोमेश को भी मंत्री पद दिया जाए.

हालांकि चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि सोमेश अभी युवा हैं और उन्हें संगठन में आगे बढ़ाया जाएगा. लेकिन अब भारी जीत के बाद एक बार फिर उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा और संभावनाएं तेज हो गई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !