Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Delhi Your Money Your Right आपकी पूंजी, आपका अधिकार, सरकार अब दिलाएगी आपका भूला हुआ बैंक बैलेंस वापस

Delhi: सरकार ने लोगों की बिना दावे वाली पूंजी वापस दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत देशभर में निष्क्रिय बैंक खातों में पड़े पैसों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में 21 नवंबर 2025 को नोएडा के सूरजपुर स्थित विकास भवन में एक विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले इस कैंप में जिले के वे लोग शामिल हो सकते हैं जिनके पुराने खाते बंद हैं या जिन्हें शक है कि उनके नाम से किसी बैंक में कोई राशि जमा हो सकती है।

जिले के लीड बैंक मैनेजर राजेश कठेरिया के अनुसार, केवल नोएडा जिले 

जिले के लीड बैंक मैनेजर राजेश कठेरिया के अनुसार, केवल नोएडा जिले में ही अलग-अलग बैंकों के करीब 4.80 लाख खातों में लगभग 190 करोड़ रुपये वर्षों से बिना दावे के पड़े हुए हैं। कैंप में उपस्थित अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर सही पाए जाने पर वहीं पर दावा प्रक्रिया शुरू कराएंगे। इस पूरी पहल की निगरानी डीएम मेधा रूपम द्वारा की जा रही है।

RBI ने ऐसे निष्क्रिय खातों की जानकारी खोजने के लिए UDGAM पोर्टल भी उपलब्ध कराया

RBI ने ऐसे निष्क्रिय खातों की जानकारी खोजने के लिए UDGAM पोर्टल भी उपलब्ध कराया है, जहां लोग घर बैठे पता लगा सकते हैं कि उनके नाम से कोई अनक्लेम्ड राशि है या नहीं। udgam.rbi.org.in पर जाकर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन और OTP से लॉगिन करने के बाद व्यक्ति अपने पहचान दस्तावेजों की जानकारी देकर सभी बैंकों में खोज सकते हैं। अगर कोई निष्क्रिय खाता मिलता है, तो संबंधित बैंक से संपर्क कर पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और खाते के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज जमा कर राशि प्राप्त की जा सकती है।

अगर राशि किसी मृतक परिजन की है, तो दावा करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र

अगर राशि किसी मृतक परिजन की है, तो दावा करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी दस्तावेज आवश्यक होंगे। बैंक द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच के बाद राशि दावेदार के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोग अपनी सालों से अटकी पूंजी आसानी से वापस पा सकें। सरकार और RBI की यह पहल उन लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो अब तक जानकारी के अभाव में अपनी ही जमा पूंजी का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !