Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Jamshedpur Crime News: शिकायतकर्ता के भाई ने ही रचा चोरी का षड्यंत्र, गिरफ्तारी के साथ जेवरात और नकदी बरामद

Jamshedpur Crime News: मानगो ओलीडीह थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा घर में चोरी किए जाने की शिकायत देने वाले युवक का ही राज खुल गया. पुलिस जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के भाई ने ही पूरे मामले की साजिश रची थी. घटना 18 नवंबर की है जब परिवार तिलकोत्सव में शामिल होने आदित्यपुर गया था. इसी दौरान युवक ने खुद ही घर से जेवरात और नकदी गायब कर दी और बचने के लिए अपने घर में भी चोरी होने का झूठा मामला बना दिया.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को संरक्षण में लेकर पूछताछ की. गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कर्ज के बोझ से परेशान था और तनाव में आकर इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपी के पास से एक गले का हार, एक चेन, एक मांग टीका, एक नथिया, एक जोड़ी झुमका, दो अंगूठियां और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है.

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के साथ ओलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर और सशस्त्र बल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

यह मामला घरेलू तनाव और आर्थिक दबाव से उपजे अपराध का उदाहरण है. कई बार ऐसे मामलों को बाहरी चोरी का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश होती है, लेकिन समय पर और व्यवस्थित जांच से सच्चाई सामने आ जाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !