Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Dhanbad News: सरकार पहुंची जनता के द्वार तो मंईयां सम्मान का लाभ लेने वालों की लग गई कतार

Dhanbad: झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। धनबाद में जिला प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों को इस अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह 10 बजे से धनबाद जिले के विभिन्न पंचायतों और नगर निकायों में शिविर शुरू हुए हैं। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना और जन शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था करना है।


अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। शिविरों में सबसे अधिक भीड़ मुख्यमंत्री

अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। शिविरों में सबसे अधिक भीड़ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए देखी गई। महिलाओं में इस योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह है। धनबाद के लोयाबाद स्थित बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय में लगे शिविर में भी मंईयां सम्मान योजना के लिए अपना नाम दर्ज कराने महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

सुबह से ही महिलाएं फार्म भरवाने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी

सुबह से ही महिलाएं फार्म भरवाने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीकरण कराने पहुंचीं। शिविरों में अधिकांश भीड़ महिलाओं और युवतियों की देखी जा रही है, जो योजना का लाभ उठाकर आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !