Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Saraikela News: चौका में डायन-भूत के शक में भाई की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

चौका: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में हुई  घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपने ही भाई की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि यह हत्या अंधविश्वास और डायन-भूत के शक में की गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पगला मुंडा (45), हागड़ो मुंडा (56) और मोहन मुंडा (23) शामिल हैं। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं और मृतक भी इनका ही भाई था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने जादू-टोना का शक होने पर मिलकर हत्या की योजना बनाई और फरसा से हमला कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में छापामारी दल का नेतृत्व चौका थाना प्रभारी पु0अ0नि0 बजरंग महतो ने किया। टीम में पु0अ0नि0 भगवान प्रसाद गोड़ और चौका थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने आरोपियों को गांव से पकड़कर थाने लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अंधविश्वास के बहकावे में न आएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !