Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Saraikela News: गोपीनाथपुर भूमि विवाद गहराया, पुश्तैनी जमीन पर फर्जी वंशावली से हस्तांतरण का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त न्यायालय में लगाई गुहार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां में गोपीनाथपुर मौजा की भूमि हस्तांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। बिकानीपुर गांव के रुहीराम मांझी, तुंगरू मांझी और इंद्रा मुर्मू ने उपायुक्त न्यायालय में आपत्ति याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन (खाता संख्या 29, प्लॉट 305, रकबा 8.78 एकड़) को गलत तरीके से यूटिलिटी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की कोशिश की जा रही है।

आपत्तिकर्ताओं का दावा है कि यह जमीन 1961 के सर्वे रिकॉर्ड में उनके पिता दर्गा मांझी के नाम पर दर्ज है, जबकि याचिकाकर्ता शंभू मांझी फर्जी वंशावली दिखाकर CNT एक्ट की धारा 49 के तहत ट्रांसफर की अनुमति लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच और भूमि हस्तांतरण की अनुमति रद्द करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !