Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Jamshedpur One Arrested With Pistol : जेल से छूटते ही सन्नी सरदार हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने घोड़ा चौक के पास छापेमारी कर सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार दोपहर ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। 


सन्नी सरदार पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके मामले में वह जेल में बंद था। जमानत पर छूटने के बाद वह क्षेत्र में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घोड़ा चौक के पास उसे घेर लिया और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किए। जानकारी के अनुसार सन्नी को यह हथियार आजाद गिरी ने उपलब्ध कराया है। इस संबंध में पुलिस आजाद गिरी की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल जुगसलाई पुलिस थाने में सन्नी सरदार से कड़ी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह हथियार के साथ कहां और किस उद्देश्य से जा रहा था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !