Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा चौक पर किन्नरों का जबरदस्त हंगामा, सड़क जाम, पुलिस ने किया शांत

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के पास स्थित एक बार में बीती रात किन्नरों ने जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर भारी जाम लग गया।


मिली जानकारी के अनुसार, बार के अंदर किन्नरों और कुछ ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों का एक समूह आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आया और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

हंगामे के कारण अरगोड़ा चौक की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही रांची पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और हंगामा कर रहे किन्नरों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम खुल सका।

बार के संचालन पर सवाल

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि विवादित बार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से डांस प्रोग्राम का आयोजन किया जाता था। बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम में किन्नरों से डांस कराया जाता था और अवैध तरीके से शराब परोसी जाती थी। इस घटना ने बार के संचालन और वहां की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर पुलिस जांच कर सकती है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !