Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Adityapur News: घाटशिला की जनता ने खाया है धोखा, पश्चाताप करना है बाकी - आदित्य साहू

आदित्यपुर, झारखंड: भाजपा के दिवंगत ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो की पांचवीं पुण्यतिथि पर आदित्यपुर के वार्ड संख्या 2, श्रीडूंगरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "घाटशिला की जनता को एक बार फिर धोखा मिला है और आने वाले समय में इसका पश्चाताप भी होगा।"

सांसद साहू ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के शुरुआती दौर में माहौल भाजपा के पक्ष में था, लेकिन चुनाव प्रचार थमने के 36 घंटे बाद प्रशासनिक और सरकारी तंत्र का खुला दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा समर्थकों को क्षेत्र से बाहर जाने के निर्देश दिए गए, वहीं दूसरी ओर बाहरी लोगों को बुलाकर सत्ता पक्ष ने सरकारी अधिकारियों की मदद से चुनाव को प्रभावित किया। धनबल, बाहुबल और प्रशासनिक दखलअंदाजी ने जनादेश को गलत दिशा में ले जाने का काम किया।

साहू ने कहा कि इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह जनता के बीच सक्रिय रहेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में जनता सच्चाई को समझेगी और सही निर्णय लेगी।

इस मौके पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य साहू ने कहा कि बिहार की जनता ने जात-पात से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को चुना है। इसे देश की राजनीति में सकारात्मक संदेश बताया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में साहू ने साधु चरण महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !