Saraikela: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और उत्पाद अधीक्षक के पर्यवेक्षण में गुप्त सूचना के आधार रविवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर में अवैध शराब विरुद्ध एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाना था।
छापामारी के दौरान राजू कैबेर्तो, पिता जवाहरलाल कैबेर्तो के मकान की तलाशी ली गई, जिसमें 31 पेटी विदेशी शराब Empyreal Gold, Royal Stag, No.1, B7 बरामद की गई। इसके अलावा, मौके से एक हीरो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है, जिसका उपयोग संभवतः अवैध शराब की तस्करी में किया जा रहा था।
उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने स्पष्ट किया कि बरामद शराब और वाहन के संबंध में संबंधित संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
छापामारी दल में अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचल, सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद, बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल, रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल अन्य गृह रक्षक बल के सदस्य
उत्पाद विभाग आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत उत्पाद विभाग को दें।