Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

News Delhi: दिल्ली-एनसीआर के बीच प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पेपर स्प्रे मामले में 15 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर लोगो ने प्रदर्शन किया। जहरीली हवा से बढ़ती परेशानियों के बीच प्रदर्शनकारियों की भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने माओवादी हिडमा के समर्थन में नारेबाजी भी की, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तभी भीड़ में मौजूद कुछ व्यक्तियों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे (मिर्च स्प्रे) छिड़क दिया। इस हमले में 3–4 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

22 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, दो FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने और पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे करने के आरोप में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में सभी संबंधित धाराएं शामिल कर ली गई हैं।

माओवादी समर्थक नारेबाजी की जांच

प्रदर्शन के दौरान माओवादी हिडमा के समर्थन में लगे नारों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही हैं। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !