Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Chandil Accident: चिलगू में दो कारों की हुई टक्कर, कार क्षतिग्रस्त, चालक बचा

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा रांची (एनएच-33) स्थित चिलगू के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई।घटना सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें सड़क के दोनों छोर में जा गिरे। हादसे में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारें रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। चिलगू के पास स्पीड ब्रेकर को देखकर कार ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने आगे वाली कार को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !