Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Jharkhand News:रांची में 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह और कई नेता होंगे शामिल

Meta Description

Jharkhand: राजधानी रांची में 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने वाली है. इसे लेकर तैयारी जारी है. मुख्य सचिव अलका तिवारी द्वारा लगातार इसकी जानकारी ली जा रही है. जानकारी के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. बैठक में शामिल होने के लिये गृह मंत्री 9 मई को ही रांची आने वाले हैं. इस दौरान उपाध्यक्ष की भूमिका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे.

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी शामिल होंगे. वहीं, झारखंड से मुख्य सचिव अलका तिवारी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने की भी संभावना है. लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है.

इधर, बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. रांची नगर निगम की ओर से आयोजन स्थल सहित कई इलाकों में साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया. इस बीच बुधवार को नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की 27वीं बैठक को लेकर आयोजन स्थल से लेकर एयरपोर्ट रोड, रातू रोड चौक से बाइपास होते हुए कडरू, अरगोड़ा और अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रशासक द्वारा स्वच्छता शाखा की टीम को कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सभी मार्गों और संपर्क पथों की खास तौर पर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध और अव्यवस्थित होर्डिंग्स हटाने की बात भी कही.

वहीं, बैठक को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. 10 मई को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रांची में बड़े मालवाहन गाड़ी के प्रवेश और परिचालन पर रोक रहेगी. छोटे मालवाहक वाहन भी सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 7:00 बजे तक शहर प्रवेश नहीं कर सकेंगे. बैठक वाले दिन सुबह 08:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो को एंट्री नहीं मिलेगी. कार्यक्रम के मद्देनजर बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के बीच सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इस दौरान केवल कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन ही प्रवेश कर पायेंगे.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !