Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

FIR Against IAS Officer Vinay Chaubey: IAS विनय चौबे और 7 रिश्तेदारों/सहयोगियों पर ACB की नई FIR, ज्ञात आय से 53% अधिक संपत्ति का आरोप

Jharkhand: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इस नई FIR में चौबे के सात रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

नामजद अभियुक्तों की सूची

 विनय चौबे (आईएएस अधिकारी), उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, करीबी दोस्त और अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह, विनय सिंह की पत्नी संचिता सिंह, चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियांका त्रिवेदी, चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी इन सभी पर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के माध्यम से अवैध संपत्ति की हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आय से अधिक संपत्ति का खुलासा ACB की अब तक की जांच में यह सामने आया है कि विनय चौबे के पास उनकी ज्ञात आय के अनुपात में अत्यधिक संपत्ति है। नौकरी में कुल वास्तविक आय | ₹2.20 करोड़ नियंत्रण वाले खातों/रिश्तेदारों के खातों में कुल आय | ₹3.47 करोड़, अवैध/अघोषित संपत्ति (अंतर) ₹1.27 करोड़  ज्ञात आय से अधिक प्रतिशत 53% अधिक  जांच के अनुसार, चौबे ने लगभग ₹1.27 करोड़ की अवैध संपत्ति जमा की है, जो उनकी कानूनी आय से 53 प्रतिशत अधिक है।

विनय चौबे और उनके दोस्त विनय सिंह पहले से ही शराब घोटाला और जमीन घोटाला 

विनय चौबे और उनके दोस्त विनय सिंह पहले से ही शराब घोटाला और जमीन घोटाला से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं। इस नई FIR से उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि ACB अब उनके अकूत संपत्ति और भ्रष्टाचार के व्यापक नेटवर्क की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !