Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur News: Sardar@150 कार्यक्रम में दो पदयात्राएं, पूर्वी सिंहभूम के युवा कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Jamshedpur News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर Sardar@150 Unity March अभियान चलाया जा रहा है. इसे मेरा युवा भारत के माध्यम से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है. अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने की थी.

पूर्वी सिंहभूम में दो जिला स्तरीय पदयात्राएं होंगी. पहली पदयात्रा 26 नवंबर 2025 को बिष्टुपुर में पुलिस चौकी से शुरू होकर खारकई ब्रिज परिसर में समाप्त होगी. दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर 2025 को पटमदा में आयोजित की जाएगी.

जिला कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 150 किलोमीटर तक चलेगी. पूरे देश से चयनित युवा इसमें शामिल होंगे. इच्छुक युवा MY Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

अभियान युवाओं में एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास है. जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल की विचारधारा को व्यापक जनभागीदारी के साथ जोड़ने की तैयारी की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !