Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Jharkhand News:रांची समेत 9 शहरों में ED का छापा, 14 हजार करोड़ जीएसटी

Meta Description

 फर्जी जीएसटी इनवॉइस मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के रांची, जमशेदपुर और कोलकाता समेत कुल 9 जगहों पर ईडी ने छापा मारा है। इस दौरान इन सभी जगहों पर ईडी के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। ईडी ने गुरुवार सुबह शिव कुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता सहित कई आरोपियों के घरों पर छापा मारा है। ईडी का आरोप है कि इन सभी ने करीब 14 हजार करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर घोटाला किया है। इन सभी आरोपियों ने 90 से ज्यादा शेल कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी की है। अब जीएसटी की अलग-अलग टीमें इनके ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी कर रही हैं।

गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारियों के टीम अलग-अलग शहरों में छापा मारने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा है। ईडी का आरोप है कि इन सभी ने कुल 14,325 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर, 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का गलत तरह से इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया था। आरोप है कि गलत तरह से आईटीसी का दावा करके करीब 800 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला किया है। अब ईडी की अलग-अलग टीमें इस मामले में तलाशी के लिए आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची हैं।

ईडी ने कार्रवाई करते हुए रांची से कारोबारी विवेक नरसरिया को जीएसटी फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। इस दौरान ईडी की दूसरी टीम कोलकाता पहुंची और वहां के कारोबारी शिव देवड़ा और जमशेदपुर में एक टीम ने कारोबारी सगे भाई अमित और सुमित गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। जीएसटी विभाग ने पहले भी अमित, सुमित और शिव को गिरफ्तार किया था।

 

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी कारोबारियों ने 90 से ज्यादा शेल कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी की है। नरसरिया मनीष ट्रेडिंग कंपनी का संचालक है। पिछले साल भी जीएसटी फर्जीवाड़े का मामला डीजीजीई द्वारा पकड़ा गया था।

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !