Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur Murder : घने झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में दहशत

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक अज्ञात युवक का शव घनी झाड़ियों में मिला, जिसे धारदार हथियार से बेरहमी से मारा गया था। सबूत छिपाने के लिए शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।


ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही डुमरिया थाना प्रभारी पंचम टिग्गा की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस को 23 नवंबर की शाम सूचना मिली थी कि दिबुदीह से बहाड़ा जाने वाले रास्ते के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है। टीम जब पुर्नापानी रोड के पास नदी किनारे पहुंची, तो घने पेड़ों के बीच युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए गहरे घाव साफ दिखाई दे रहे थे।

पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उसकी पहचान हो सके।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और घटनास्थल से सुराग जुटाने में लगी है। अधिकारी मानते हैं कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का समय और हत्या का तरीका स्पष्ट होगा।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले को जल्द सुलझाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !