Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Sakchi Car Incident: साकची में भीषण हादसा,खड़ी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार वरना ने मारी टक्कर, दोनों गाड़ियाँ जलकर खाक

Sakchi: मंगलवार देर रात करीब 11:45 बजे साकची स्थित आदित्य विजन के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो गाड़ियाँ - एक स्कॉर्पियो और एक वरना कार - जलकर पूरी तरह से राख हो गईं। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आग लग गई, जिसने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

ऐसे हुआ हादसा

स्कॉर्पियो गाड़ी द साउथ हाउस फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने आए एक परिवार की थी। वे गाड़ी को रोड किनारे खड़ी करके रेस्टोरेंट के अंदर गए हुए थे। इसी दौरान, मानगो की ओर से एक तेज रफ्तार वरना कार आई और उसने खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के तुरंत बाद गाड़ियों में आग लग गई। वरना कार में सवार युवक टक्कर होते ही अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस और दमकल की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियाँ स्कॉर्पियो और वरना पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थीं। गनीमत यह रही कि स्कॉर्पियो में सवार परिवार सुरक्षित था। पुलिस अब फरार वरना चालक की तलाश कर रही है और मामले की जाँच में जुट गई है। इस घटना ने सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !