Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Ranchi News: आईआईएम रांची में 27-29 नवंबर तक पैन आईआईएम विश्व प्रबंधन सम्मेलन का आगाज

Ranchi: आईआईएम रांची में 27 से 29 नवंबर तक दसवां पैन आईआईएम विश्व प्रबंधन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आईआईएम रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य थीम "सोशल इम्पैक्ट मैनेजमेंट" है, जिसके अंतर्गत देश–विदेश के शोधकर्ता, विशेषज्ञ और प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


 तीन दिवसीय आयोजन में कुल 10 विशेष सत्र होंगे, जिनमें सामाजिक प्रभाव, प्रबंधन, नीति निर्माण और आर्थिक विकास से जुड़ी चर्चाएँ होंगी। श्रीवास्तव ने बताया कि देश के 21 आईआईएम में रांची सातवें स्थान पर है और संस्थान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। सम्मेलन में विश्व बैंक के मुख्य उद्योग सलाहकार रोनी बालाजी सहित कई प्रमुख वक्ता भी हिस्सा लेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !