Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

26/11 Mumbai Terror Attacks: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को नमन, सुरक्षा संकल्प और जज़्बे को सलाम

Mumbai: आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17वीं बरसी है, वह तारीख, जिसने सिर्फ एक शहर नहीं, पूरे देश को झकझोर दिया था। 26 नवंबर 2008 की रात गोलियों की आवाज़, धमाकों की दहशत और अपनों को खोने का दर्द भारत की स्मृतियों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। ताज होटल, ओबरॉय ट्राइडेंट, नरीमन हाउस और CST स्टेशन पर हुआ आतंक का हमला आज भी हर भारतीय के दिल में एक ना बुझने वाला घाव बनकर मौजूद है।


इस बरसी पर देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन कमांडोज़ और पुलिसकर्मियों को याद किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों लोगों की जिंदगी बचा ली। कैप्टन सौरभ कालिया, हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे जैसे बहादुर योद्धा आज भी साहस की मिसाल बने हुए हैं।


सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस दिन को केवल याद भर नहीं बल्कि देश की सुरक्षा प्रणालियों को और मजबूत बनाने की प्रेरणा के रूप में भी देखती हैं। आज 17 साल बाद भी 26/11 हमें याद दिलाता है हमारे जज़्बे को कोई गोलियां नहीं झुका सकतीं। आतंक हारता है, भारत नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !