Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Aurangabad Crime: प्रेम विवाह के 18 दिन बाद ही दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की उसके ही पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात पौथु थाना क्षेत्र के परसडीह गांव की है।

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की उसके ही पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात पौथु थाना क्षेत्र के परसडीह गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। शादी को अभी महज 18 दिन ही हुए थे कि वह अपनी प्रेमिका (अब पत्नी) के परिजनों से दहेज की मांग करने लगा। जब लड़की के परिजन दहेज देने में असमर्थ दिखे, तो पति ने प्रेमिका की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
 
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !