Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jharkhand Weather Update: झारखंड में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड, गुमला में पारा 8.8 डिग्री तक लुढ़का

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में सुबह शाम कनकनी बढ़ गई है और लोग अलाव के सहारे राहत तलाश रहे हैं. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट बताती है कि राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला जिले में दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

गुमला मंगलवार को पूरे राज्य में सबसे ठंडा जिला रहा. वहीं हजारीबाग में पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. खूंटी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, लोहरदगा में 10.3 डिग्री और लातेहार में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में भी सर्दी का असर बढ़ता दिख रहा है और यहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में करीब 1.5 डिग्री नीचे आया है.

रांची मौसम केंद्र के अनुसार तापमान में यह गिरावट उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से हो रही है, जो झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय हैं. इन हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस और गिरावट हो सकती है. यानी सर्दी का असर और बढ़ेगा. इसके बाद हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं.

राज्य में तापमान में अचानक आई गिरावट साफ संकेत देती है कि इस बार सर्दी जल्दी और तेज आती दिख रही है. कई जिलों में नवंबर की शुरुआत में ही पारा दस डिग्री से नीचे चला गया है, जो सामान्य से कम है. आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सर्दी से बचाव के उपाय करने की जरूरत बढ़ जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !