Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Adityapur News: नशे में धुत ऑटो चालक ने छात्र से किया लूटपाट का प्रयास

Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में मंगलवार की देर रात एक दसवीं कक्षा के छात्र के साथ नशे में धुत्त ऑटो चालक और उसके साथी द्वारा लूटपाट का प्रयास किया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा गम्हरिया बागानपाड़ा निवासी नरेंद्र नाथ ग्वाला का बेटा रोजाना साकची स्थित आकाश कोचिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई कर ऑटो से घर लौटता था. मंगलवार रात करीब 8 बजे वह सामान्य दिन की तरह साकची से ऑटो पर सवार हुआ. ऑटो चालक और उसके बगल में बैठा युवक भारी नशे में थे और कुछ अन्य यात्रियों को लेकर गम्हरिया की ओर बढ़े. आरआईटी मोड़ पर सभी यात्री उतर गए और ऑटो में केवल छात्र ही बचा रह गया.

इसके बाद चालक छात्र को सुनसान रास्ते की ओर ले जाने लगा. जब छात्र ने विरोध किया तो वे भाड़ा देने की बात कहकर उसे बहलाने लगे. कुछ दूरी पर वे ऑटो रोककर छात्र से जबरन पैसे छीनने की कोशिश करने लगे. छात्र के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को उसने पूरी बात बताई. बाइक सवार के आगे बढ़ते ही दोनों युवक फिर छात्र को ऑटो में बैठाने का प्रयास करने लगे, तभी बाइक सवार वापस लौट आया. उसे देखकर आरोपी ऑटो लेकर भागने लगे, लेकिन बाइक सवार ने छात्र को बिठाकर ऑटो का पीछा किया और कल्पनापुरी पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

सूचना मिलने पर आदित्यपुर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे और ऑटो से एक चाकू भी बरामद हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के पिता नरेंद्र नाथ ग्वाला भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की.

फिलहाल इस मामले को लेकर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की से भी दूरभाषा के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !